छत्तीसगढ़
Trending

कच्चे मकान की दीवार ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत

रायगढ़ । जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कसडोल में आज साेमवार एक दु:खद घटना सामने आई है। यहां कच्चा मकान ढहने से एक महिला की दबकर मौत हो गई है। मामला ग्राम पंचायत कसडोल के आश्रित ग्राम कोदईडिपा का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज साेमवार सुबह करीब 5 बजे महिला घर पर खाना बना रही थी, तभी अचानक मिट्टी के घर का दीवार एकाएक ढहने लगा। मृतिका कुछ समझ पाती उससे पहले वह मलबे में दब गई, हादसे में मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतिका का नाम गुरुवारी धनवार पति सुखलाल धनवार उम्र करीबन 44 वर्ष बताया जा रहा है। मामले की जानकारी तमनार पुलिस को दी गई जहां माैके पर पहुंच पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका