RADA
उत्तरप्रदेश
Trending

भाजपा का सदस्यता अभियान व्यक्ति को राष्ट्र से जोड़ने का आन्दोलन : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से प्रारंभ हो रहा भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान व्यक्ति को राष्ट्र प्रथम की भावना, जनसेवा के संकल्प, अंत्योदय के प्रण और ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के विजन के साथ जोड़ने का आंदोलन है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा आइए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रदत्त ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ मंत्र को आत्मसात कर भाजपा के हम सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता से इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं। ध्यान रहे, कोई घर, कोई व्यक्ति, कोई वर्ग छूटने न पाए। भारत माता की जय।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 02 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने के बाद सदस्यता अभियान का शुभारम्भ हो जाएगा। इसके बाद पूरे प्रदेश में पार्टी के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को मिस्ड कॉल 8800002024 पर कॉल कराकर पार्टी का सदस्य बनाने का कार्य करेंगे।
राजधानी लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार में 03 सितम्बर को उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान की लॉचिंग होगी। श्री शुक्ल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका