टेक्नोलॉजी

वॉट्सऐप अकाउंट बंद करने के लिए डिलीट और डिएक्टिवेट में क्या है अंतर

नई दिल्ली। वॉट्सऐप यूजर हैं तो आपको अकाउंट डिलीट और डिएक्टिवेट होने का मतलब भी पता होना चाहिए। दरअसल, वॉट्सऐप अकाउंट का डिलीट और डिएक्टिवेट होना दोनों अलग बातें होती हैं, जिनके बारे में कंपनी खुद वॉट्सऐप यूजर का कंफ्यूजन दूर करती है।

ये खबर भी पढ़ें : ग्रीन टी में दालचीनी और घी मिलाकर पीने के  फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

वॉट्सऐप अकाउंट डिएक्टिवेट
जब वॉट्सऐप अकाउंट डिएक्टिवेट किया जाता है तो इसका मतलब है कि अकाउंट टेम्पररी यानी कुछ समय के लिए बंद हो जाता है। वॉट्सऐप यूजर का अकाउंट डिलीट नहीं होता। लेकिन, डिएक्टिवेट किया गया अकाउंट ठीक 30 दिन बाद डिलीट हो जाता है। डिएक्टिवेट अकाउंट को दोबारा रजिस्ट्रेशन के साथ एक्टिवेट किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : इंदौर में बनी दवाइयाँ 20 देशों तक होती हैं निर्यात

वॉट्सऐप का कहना है कि जब किसी यूजर का फोन खो जाता है या चोरी हो जात है तो वॉट्सऐप अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया जाना चाहिए। यही अकाउंट नए फोन और सिम कार्ड के साथ दोबारा- रजिस्टर किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक, जानें आज का रेट

वॉट्सऐप अकाउंट डिएक्टिवेट होने पर क्या होता है-

  • अगर आपका वॉट्सऐप अकाउंट डिएक्टिवेट हो जाता है तब भी आपके कॉन्टैक्ट्स आपकी प्रोफाइल देख सकते हैं।
  • डिएक्टिवेट वॉट्सऐप अकाउंट पर मैसेज भी भेजे जा सकते हैं हालांकि, 30 दिन ये मैसेज पेंडिंग स्टेटस में रहते हैं।
  • अगर 30 दिन तक डिएक्टिवेट अकाउंट को एक्टिवेट नहीं करवाया जाता है तो अकाउंट को डिलीट कर दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाते हुए बोले पीएम मोदी’जल्द पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो, वंदे भारत स्लीपर*

वॉट्सऐप अकाउंट डिलीट
वॉट्सऐप अकाउंट का डिलीट होने का सीधा मतलब है कि अकाउंट पूरी तरह से खत्म हो जाना। कंपनी का कहना है कि अगर एक वॉट्सऐप यूजर गलती से भी अकाउंट को डिलीट कर देता है तो इसे दोबारा स्टोर नहीं किया जा सकता है। वॉट्सऐप यूजर अपने अकाउंट का एक्सेस दोबारा नहीं पा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : ब्राजील में एक्स पर प्रतिबंध, आदेश के उल्लंघन पर भरना होगा जुर्माना

वॉट्सऐप अकाउंट डिलीट होने पर क्या होता है-

  • वॉट्सऐप अकाउंट सभी डिवाइस से डिलीट हो जाता है।
  • वॉट्सऐप मैसेज की सारी पुरानी चैट हिस्ट्री मिट जाती है।
  • वॉट्सऐप पर मौजूद सारे ग्रुप हमेशा के लिए डिलीट हो जाएंगे।
  • गूगल अकाउंट बैकअप को लेकर सारा डेटा खत्म हो जाएगा।
  • वॉट्सऐप यूजर चैनल एडमिन और फॉलोअर से हट जाता है।
  • यूजर का वॉट्सऐप चैनल भी हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : APAC मैं सबसे तेजी से बढ़ते प्रो अब बाजार के रूप में उभर रहा भारत

Back to top button
📰 E-Paper