छत्तीसगढ़
Trending

दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सीमा पर मुठभेड़, दो नक्सलियों के मारे जाने का दावा

दंतेवाड़ा / रायपुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा-बीजापुर  किरंदुल थाना क्षेत्र की सीमा पर आज मंगलवार सुबह 6 बजे से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी तक दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय के अनुसार मुखबिर से बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बैलाडीला की पहाड़ियों के नीचे पुरंगेल, लोहा गांव की तरफ डीआरजी और सीआरपीएफ जवानों को रात में सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया। जवान जब नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे तो माओवादियों ने फायर खोल दिया, जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की। सुबह से दोनों तरफ से गोलीबारी लगातार चल रही है। सर्च ऑपरेशन के बाद ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button