देश-विदेश
Trending

हरियाणा विधानसभा चुनाव  : भाजपा ने  जारी की 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में नरवाना विधानसभा से कृष्ण कुमार बेदी, राई से कृष्णा गहलावत, पुंडरी से सतपाल जाम्बा, नूंह से संजय सिंह, फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद, नारनौल से ओम प्रकाश यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची में भाजपा ने दो मंत्रियों का टिकट काटा है। इसमें बावल सीट से बनवारी लाल और बड़खल से शिक्षा मंत्री रहीं सीमा त्रिखा शामिल हैं।
वहीं, भाजपा ने इस सूची में दो महिलाओं को भी टिकट दिया है। इसमें राई से कृष्णा गहलावत औऱ गुरुग्राम की पटौदी से बिमला चौधरी को टिकट दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पहली सूची में 67 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। भाजपा ने अब तक 90 सीटाें वाली राज्य की विधानसभा के लिए 88 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper