जॉब - एजुकेशन

Software Engineer Alankrita Sakshi को गूगल में 60 लाख के पैकेज पर मिली जॉब

नई दिल्ली। दुनियाभर में गूगल प्रसिद्ध एवं नामचीन कंपनी है। इस कंपनी में जॉब पाना किसी सपने से कम नहीं है। लेकिन बिहार की लड़की ने यह कारनामा करके अपना व अपने परिवार वालों का नाम रोशन किया है। गूगल ने बिहार की अलंकृता साक्षी को सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर नौकरी प्रदान की है जिसके लिए Google उन्हें सालाना 60 लाख रुपये का पैकेज देगी। यह खबर सुनकर उनके परिवार वाले बेहद खुश हैं।
अलंकृता साक्षी मूलतः बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया के सिमरा गांव की रहने वाली हैं। वर्तमान समय में वे झारखंड के कोडरमा में रह रही हैं। अलंकृता की शादी 8 दिसंबर 2023 को मनीष कुमार के साथ हुई है। अलंकृता के पति भी बेंगलुरु की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम कर रहे हैं। उनका माता पिता वर्तमान समय में झारखंड के कोडरमा में आने वाले झुमरी तलैया में रह रहे हैं। अलंकृता की मां प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं जबकि उनके पिता एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।
अलंकृता को अभी केवल 4 साल ही काम करते हुए हैं। इसी बीच उन्हें गूगल में जॉब मिल गई। गूगल से पहले उन्होंने बेंगलुरु स्थित विप्रो कंपनी में दो साल, अर्न्स्ट यंग कंपनी में एक साल और सैमसंग हार्मन में एक साल तक अपनी सेवाएं दी हैं। यहीं से काम करते हुए उन्होंने गूगल की जॉब के लिए अप्लाई किया और वे इंटरव्यू राउंड पास करके नौकरी पाने में सफल रहीं।

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
नगालैंड यात्रा का दिल — कोहिमा में पाएँ अनूठे अनुभव प्यार का बंधन बने और गहरा, नया मंगलसूत्र लेकर आओ सवेरा शहर की सड़कों का नया स्टाइल आइकन Suzuki Fronx 5G की स्पीड, 108MP की क्लियरिटी Redmi का ये दमदार फ़ोन