
गोपेश्वर । चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षित यातायात और स्वच्छता बनाए रखने को लेकर चमोली में जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशों पर यात्री वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। एसडीएम कर्णप्रयाग और परिवहन अधिकारी के संयुक्त तत्वाधान में चले इस विशेष अभियान में 24 घंटे में 62 वाहनों का चालान और एक वाहन को सीज किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : हिंदू मंदिर जहां हर हिंदू को कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : चाॅकलेट का लालच देकर तीन साल की मासूम बच्ची से रेप ,आराेपी अगिरफ्तार
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने चारधाम यात्रा मार्ग पर बिखरे प्लास्टिक बोतल, रेपर और गंदगी को देखते हुए यात्री वाहनों की जांच के लिए एसडीएम और परिवहन अधिकारी को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्री वाहनों की जांच की गई। इस दौरान कुछ वाहनों में डस्टबिन न मिलने और शराब के नशे में वाहन चलाने समेत अन्य अभियोग के अंतर्गत 24 घंटे में 62 वाहनों के चालान किए गए।
ये खबर भी पढ़ें : सुभद्रा योजना के लिए आवेदन करने के चरण – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर में रखेंगे ये 7 चित्र – Pratidin Rajdhani
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को कर्णप्रयाग के निकट चारधाम यात्रा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की गई। 62 वाहनों का चालान किया गया। शराब के नशे में वाहन चलाने पर एक वाहन को सीज किया गया।
ये खबर भी पढ़ें : तमन्ना भाटिया की टॉप 7 फिल्में – Pratidin Rajdhani
चेकिंग अभियान के दौरान यात्री वाहन ओवर लोडिंग पर पांच, बिना लाइसेंस के नौ, बिना प्रदूषण सात, बिना बीमा चार, बिना सीट बेल्ट नौ, बिना फस्ट एड बॉक्स 12, ब्लैक फिल्म एक, बिना कर तीन, रिफ्लेक्टर तीन, बिना डस्टबिन चार, बिना हेलमेट एक, मोबाइल प्रयोग करने पर एक तथा अन्य अभियोग के तहत 21 वाहनों का चालान किया गया। संयुक्त निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग संतोष कुमार पांडेय, एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्र सहित तहसील और परिवहन विभाग के संबंधित कार्मिक मौजूद थे।
ये खबर भी पढ़ें : सूर्य नमस्कार के लाभ – Pratidin Rajdhani

