RADA
अपराध

दुष्‍कर्म पीड़‍िता युवती की तालाब में म‍िली लाश, पुल‍िस जांच में जुटी

जशपुर। जिले के बगीचा थानांतर्गत ग्राम सुलेसा में आज गुरुवार काे एक युवती की तालाब में लाश मिली है। आज सुबह एक 20 वर्षीय युवती की लाश उतराती मिली। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले मृतिका के साथ गांव के ही सात लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया था, जिसमें सभी आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं और सभी जेल में बंद हैं। घटना की सूचना मिलते ही पंड्रापाठ पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मामले की जांच के बाद ही पता चलेगा कि युवती की मौत हत्या है या आत्महत्या है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
तालाब में युवती की लाश मिलने के मामले में जशपुर पुलिस अधिक्षक शशिमाेहन सिंह ने जांच के आदेश दिये हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका