RADA
खेल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आयरलैंड टीम का एलान

नई दिल्ली। आयरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20I सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि चयनकर्ताओं ने सबसे अनुभवी खिलाड़ी एंड्रयू बालबर्नी को टी20 टीम से ड्रॉप कर दिया है। हालांकि, वह वनडे सीरीज में पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे। रतलब हो कि आयरलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यूएई में तीन टी20 और दो वनडे मैच की सीरीज खेलनी है। इसका आगाज 27 सितंबर से होगा। जून में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद आयरलैंड की टीम इस सीरीज से वाइट बॉल क्रिकेट में वापसी करेगी।
बता दें कि आयरलैंड के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एंड्रयू बालबर्नी का पिछले कुछ समय से खास प्रदर्शन नहीं रहा है। इसी वजह से आयरलैंड ने टॉप ऑर्डर में बदलाव किया है। बालबर्नी ने आयरलैंड के लिए 110 टी20I मैच खेलेंगे हैं, जिसमें 12 अर्धशतकों की मदद से 2392 रन बनाए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आयरलैंड की टीम
टी20I स्क्वाडः- पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडैर, रॉस अडैर, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, मैथ्यू हम्फ्रेस, ग्राहम ह्यूम, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग
वनडे स्क्वाडः- पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडैर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, गोविन होए, फिओन हैंड, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रेस, एंडी मैकब्राइन, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर, क्रेग यंग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका