अपराध
Trending

बलौदा बाजार में अंधविश्वास के चलते खूनी खेल, मासूम समेत एक परिवार के 4 लोगों की हत्या, तीन संदेही गिरफ्तार में

बलौदा बाजार ।  बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अंधविश्वास में जकड़े पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी। घटना बीती गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे की है।  मृतकों में दो महिला, एक पुरुष और एक छह माह का मासूम छोटा बच्चा शामिल है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं।

हत्या की सूचना पर थाना कसडोल पुलिस टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंचा। पुलिस मामले काे गंभीरता से लेते हुए मामले में तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। जो कि मृतक परिवार के ही पड़ोसी है। प्रारंभिक पूछताछ में संदेही/आरोपियों द्वारा अपनी बच्ची की तबीयत खराब होने में, मृतक परिवार द्वारा जादू टोना करने का शक होना बताया जा रहा है। प्रकरण में पुलिस आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए संदेहियों में रामनाथ पाटले,  दीपक पाटले और दिल कुमार पाटले शामिल है।

वहीं मृतकों में  चेतराम पिता राम लाल (उम्र 45 साल) , जमुना बाई केवट  ,जमुना बाई का छोटा बच्चा और यशोदा बाई केवट शामिल है।

 

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका