छत्तीसगढ़
Trending

मछली पकड़ने गये बच्चों को मिला 84 जिंदा कारतूस का जखीरा, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर।  राजधानी रायपुर में एक नाले के पास बच्चों को गोलियों को जखीरा मिला है।तेलीबांधा इलाके के छोकरा नाले के पास बच्चों को AK-47 समेत कई अन्य बंदूक की 84 जिंदा कारतूस मिली है। गोलियों की भरमार के मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बच्चों के पास से सभी गोलियों को जब्त कर लिया गया है।

माला रायपुर के तेलीबांधा इलाके का है. यहां छोकरा नाले के पास मछली पकड़ने गए बच्चों को गोलियों को जखीरा मिला. इनमें AK-47 समेत अन्य बंदूक की 84 जिंदा कारतूस मिली है. साथ ही दो खाली कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने बच्चों से गोलियों का भरमार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना तेलीबांधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुंडहर में ग्रैंड कैनयन होटल के सामने छोकरा नाला में कुछ मछली पकड़ने वाले बच्चों को एक बिनडोरी (पाउच) में एवं खुले हुए कुछ कारतूस छोकरानला के पानी में डूबे मिले। बच्चों ने इन्हें इकट्ठा करके उठा लिया।  बाद में पुलिस को जानकारी मिली, जिस पर जाकर उक्त कारतूस को बरामद कर जब्त कर लिया गया है। इसमें कुल 84 जिंदा कारतूस और दो खाली खोखा प्राप्त हुए हैं।  बरामद कारतूस में 303 बोर, एमएमके, इंसास आदि के कारतूस शामिल हैं, जिन्हें जब्त कर आगे की जांच की जा रही है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper