RADA
अपराधमध्यप्रदेश

प्रेम विवाह के बाद साले और ससुर ने की दामाद की हत्या

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी के लव मैरिज करने से नाराज पिता ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर दामाद की हत्या कर दी। शाेर सुनकर पहुंचे पड़ाेसियाें ने आराेपित पिता काे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं नाबालिग साला माैके से फरार हाे गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : इस त्योहार घर पर बनाये मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क- Pratidin Rajdhani

जानकारी अनुसार मृतक युवक का नाम योगेश मालवीय (26वर्ष) है। योगेश ने आरोपित की बेटी से एक माह पहले ही अगस्त में लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों घर से चले गए थे। परिवार की मर्जी के खिलाफ बेटी के लव-मैरिज से पिता इतना नाराज हुआ की उसकी खुशियाें का दुश्मन बन बैठा और दामाद के खून से हाथ रंग कर अपनी भड़ास निकाली।

ये खबर भी पढ़ें : श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग हादसे की की हाेगी मजिस्ट्रियल जांच

रविवार देर रात काे आराेपित अपने नाबालिग बेटे के साथ बढ़िया लाइन चांदामेटा में दामाद के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही याेगेश ने दरवाजा खाेला आराेपित ससुर ने गाली-गलौच करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पति पर हमला हाेता देख याेगेश की पत्नी ने शाेर मचाना शुरू कर दिया। आवाजा सुनकर पडाेसी बाहर आए।

ये खबर भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा के पिता ने घर की छत से कूद कर दी जान

पडाेसियाें ने आरोपित ससुर को पकड़ लिया, जबकि नाबालिग साला मौके से भाग गया। पड़ोसियों ने तत्काल डायल-100 को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग पुत्र की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं गंभीर घायल याेगेश को परासिया के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें : देवरा: पार्ट 1 ट्रेलर रिलीज़ होते ही Fans पागल – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका