उत्तराखण्ड
Trending

श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग हादसे की की हाेगी मजिस्ट्रियल जांच  

गुप्तकाशी । श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग के चीरबासा स्थान से पत्थर व मलबा आने के कारण 05 यात्रियों की मृत्यु व 05 यात्रियों के घायल होने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने उप जिला मजिस्ट्रेट ऊखीमठ को मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उप जिला मजिस्ट्रेट ऊखीमठ को मजिस्ट्रियल जांच में दुर्घटना के कारण, दुर्घटना का उत्तरदायित्व एवं ऐसी घटनाओं को रोकने हेतु किए जाने वाले उपाय एवं गतिमान मानसून सत्र के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत विस्तृत जांच आख्या एक सप्ताह अंतर्गत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : सुभद्रा योजना के लिए आवेदन करने के चरण – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर में रखेंगे ये 7 चित्र – Pratidin Rajdhani

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 31 जुलाई को प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान के दृष्टिगत पैदल ट्रैक रूट पर आसन्न खतरे वाले स्थानों पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की तैनाती करते हुए अत्यधिक वर्षा के समय एवं रात्रि के समय यात्रियों की सुरक्षा हेतु निर्देश दिए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें : तमन्ना भाटिया की टॉप 7 फिल्में – Pratidin Rajdhani

इसके बाद 09 सितंबर को सोनप्रयाग से गौरीकुंड के मध्य वास आउट भाग पर घटित दुर्घटना से यह प्रतीत होता है कि संबंधितों द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों के क्रम में अपेक्षित कार्यवाही नहीं की गई है, जिससे उक्त घटना की मजिस्ट्रियल जांच की जानी आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें : महतारी वंदन योजना – महिलाओं के लिए मुश्किल समय का सहारा Pratidin Rajdhani

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका