छत्तीसगढ़
Trending

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की अनूठी पहल : सम्मानित हुए समाज के शिक्षक एवं अभियंता

रायपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा आशीर्वाद भवन रायपुर में पं. विश्वेश्वरैया जी की जयंती के अवसर पर सम्मिलित रूप से शिक्षक एवं अभियंता सम्मान समारोह-2024 का आयोजन किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर और एनआईटी रायपुर में करियर विकास केन्द्र के प्रमुख डॉ. समीर बाजपेई जी ने अपने उद्बोधन में डॉ. राधाकृष्णन एवं सर विश्वश्रैय्या जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया एवं नई पीढ़ी को शिक्षा, नौकरी एवं व्यापार के प्रति सरल व सुंदर ढंग से मार्गदर्शन दिया। अतिथि सामाजिक कार्यक्रमों में अपने आपको पाकर अत्यंत भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।प्रारंभिक उद्बोधन सचिव पं. सुरेश मिश्र  का रहा। इसके पश्चात् अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल जी ने समाज द्वारा आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपाध्यक्ष पं. राघवेन्द्र मिश्र जी ने विस्तार से आज के कार्यक्रम के उद्देश्य एवं उपयोगिता बतायी। शिक्षक सम्मान में समाज के 29 एवं 08 अभियंताओं को सम्मानित किया गया। अभियंताओं के संबंध में संयोजक पं. प्रसून दीक्षित ने कार्यक्रम की उपयोगिता बताई। मंच पर सादर आमंत्रित एवं सम्मानित करने का कार्य  प्रियंका शुक्ला एवं पं. आशुतोष मिश्रा द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन सहसचिव पं. गौरव शुक्ल द्वारा किया गया। डॉ. समीर बाजपेई, पं. अरुण शुक्ल, पं. सुरेश मिश्र, पं. संतोष दुबे, पं. अतुल पाण्डेय, पं. प्रसून दीक्षित, पं. रज्जन अग्निहोत्री, पं. गौरव शुक्ल, पं. अजयकांत शुक्ल भाटापार, पं. अरविंद शुक्ल बलौदाबाजार, पं. अजंय शुक्ल, श्रीमती नीता अवस्थी, पं. गिरजाशंकर दीक्षित, पं. प्रकाश अवस्थी मंचस्थ रहें। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षक एवं अभियंताओं के नाम क्रमशः इस प्रकार है – पं. सुरेश कुमार तिवारी, पं. आशुतोष चतुर्वेदी,  अर्चना मिश्रा,  साक्षी मिश्रा, डॉ. सुषमा बाजपेयी, डॉ. अभिषेक बाजपेयी,  श्वेता तिवारी,  रेखा तिवारी,  रचना तिवारी,  अपर्णा मिश्रा,  अभिलाषा शुक्ला, पं. सतीश कुमार दीक्षित,  मुनिया तिवारी,  ऋचा दीक्षित, पं. कन्हैया लाल दीक्षित,  दिशा पाण्डेय,  संध्या अवस्थी,  रेखा पाण्डेय,  स्वर्णलता त्रिवेदी, पं. अतुल अवस्थी,  अर्चना शुक्ला,  शिखा बाजपेयी,  मनीषा तिवारी, डॉ. विजय कुमार चौबे,  कविता तिवारी, पं. दिनेश कुमार तिवारी,  दर्शना बाजपेयी,  स्वाती तिवारी, इंजी. दीपांशु पाण्डेय, इंजी. आयुषी शुक्ला, इंजी. अभय अवस्थी, इंजी. अभिनय बाजपेयी, इंजी. अरविंद शुक्ल, इंजी. बिश्वाकांत तिवारी, इंजी. गणेश शंकर शुक्ल, इंजी. मनोज कुमार पाण्डेय |

 

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका