देश-विदेश
Trending

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव : हैरिस और ट्रंप अब टीवी और रेडियो में खोलेंगे मोर्चा

वाशिंगटन । अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। प्रचार के अंतिम सात सप्ताह राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का पूरा जोर संचार माध्यमों पर रहेगा।


द न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक विज्ञापन ट्रैकिंग फर्म हवाले से खबर दी है कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और उनके सहयोगी अभियान के अंतिम सात हफ्तों में टेलीविजन और रेडियो विज्ञापन पर आधा बिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च करने की योजना बना रहे हैं। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन करने वाले समूहों ने टेलीविजन और रेडियो विज्ञापनों के लिए 332 मिलियन डालर का एयरटाइम आरक्षित किया है। डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने वाले समूहों ने इस पर लगभग 194 मिलियन डालर खर्च करने की योजना बनाई है। दोनों पक्ष सबसे ज्यादा खर्च पेंसिल्वेनिया में करेंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper