अपराध
Trending

बलरामपुर  में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बलरामपुर ।  प्रदेश के बलरामपुर जिले के आरा गांव में बीती देर शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी में एक 15 साल की लड़की को चोट आई है। घटना के बाद से गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने हालात को देखते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि  आरा गांव में बीती देर शाम गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी।जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पत्थरबाजी के दौरान शीला यादव नामक युवती के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।घटना के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण बारियों पुलिस चौकी पहुंच गए।मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है जिसमें हशीब, इमाम, इत्तख़ाब, इस्लाम का नाम शामिल है।  राजपुर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली बारियों चौकी की पुलिस गांव में तैनात है। स्थानीय प्रशासन शांति बहाल करने के प्रयास कर रहा है ।ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी गुस्सा है, वहीं समिति के सदस्यों ने इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा की है। फिलहाल उक्त क्षेत्र में सामान्य स्थिति है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button