मध्यप्रदेश
Trending

उज्जैन पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने की अगवानी

इंदौर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। अपने प्रवास के दूसरे एवं अंतिम दिन गुरुवार को उन्होंने इंदौर रेसीडेंसी कोठी परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने कदंब और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रेजिडेंसी प्रांगण में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पारिजात का रोपण किया। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना हो गईं, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भी उज्जैन प्रस्थान हुआ।


राष्ट्रपति मुर्मु का उज्जैन पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। राष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मिनिस्टर इन वेटिंग उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने की। इस अवसर पर महापौर मुकेश टटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने भी किया।


राष्ट्रपति उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन एवं स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति दोपहर बाद इंदौर पहुंचेंगी और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper