व्यापार
Trending

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख नजर आ रहा है। इस कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 74,590 रुपये से लेकर 74,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 68,390 रुपये से लेकर 68,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ, इस वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी चांदी की कीमत 90,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए सबसे  अच्छे कार्डियो वर्कआउट्स – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : संजय लीला भंसाली की फिल्म’लव एंड वॉर’ का प्रदर्शन टला 

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 74,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 68,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 74,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 68,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : दाँतों को चमकाएं मोती जैसी तरह – Pratidin Rajdhani

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 74,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 68,290 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 74,440 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 68,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 74,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 68,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

ये खबर भी पढ़ें : एआई जेनरेटेड इमेज और डीपफेक से निपटने के लिए गूगल ने लॉन्च की नया टूल

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 74,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 68,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 74,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 68,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 74,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 68,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : वर्क और पर्सनल लाइफ को मैनेज करने में मदद करेंगे ये टिप्स

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरू, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 74,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 68,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : RESTRO CG04  को मिला भारत का सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक रेस्तरां का पुरस्कार 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper