RADA
व्यापार
Trending

सोने की घटी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानें आज का ताजा रेट

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में मामूली गिरावट नजर आ रही है, जबकि चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज की गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 76,070 रुपये से लेकर 75,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 69,740 रुपये से लेकर 69,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी आज सपाट स्तर पर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहा है। इस वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत आज भी 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : इस त्योहार घर पर बनाये मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग हादसे की की हाेगी मजिस्ट्रियल जांच

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 76,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 69,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 75,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 69,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 75,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 69,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 75,920 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 69,590 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 75,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 69,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

ये खबर भी पढ़ें : देवरा: पार्ट 1 ट्रेलर रिलीज़ होते ही Fans पागल – Pratidin Rajdhani

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 76,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 69,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 75,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 69,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 76,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 69,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा के पिता ने घर की छत से कूद कर दी जान

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 75,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 69,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : हिंदू मंदिर जहां हर हिंदू को कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका