मध्यप्रदेश
Trending

सोयाबीन खरीदी के लिए आज से शुरू होंगे किसानों के पंजीयन

भोपाल । मध्यप्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सोयाबीन की खरीदी के लिए आज (बुधवार) से पंजीयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। प्रदेश के किसान अपनी उपज बेचने के लिए 15 अक्टूबर 2024 तक पंजीयन करा सकेंगे। इसके बाद 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2024 तक राज्यभर में खरीदी प्रक्रिया चलेगी। यह खरीदी राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित किए गए केंद्रों पर होगी, जहां नेफेड और एनसीसीएफ जैसी केंद्रीय संस्थाएं मार्कफेड के माध्यम से खरीदारी करेंगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4892 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : पंजाब में पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ

ये खबर भी पढ़ें : हरमनप्रीत कौर ने महिला टी20 विश्व कप 2024 से पहले भरी हुंकार

सरकार ने यह फैसला किया है कि एक किसान से उसकी कुल उपज का 40 फीसदी तक ही सोयाबीन खरीदा जाएगा। इसका मतलब है कि किसान अपनी उपज का एक निर्धारित हिस्सा ही एमएसपी पर बेच सकेंगे। राज्य में खरीदी केंद्रों की स्थापना जिला स्तर पर होगी, जहां किसानों से उनकी उपज की खरीदी की जाएगी। खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार की ‘पीएसएस’ के अंतर्गत ‘फेयर एवरेज क्वालिटी’ (FAQ) मानकों का पालन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें :   गलती से भी स्किन केयरमें न करें इन चीजों का इस्तेमाल,त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं ये चीजें

सोयाबीन की एसएसपी पर खरीदी के लिए पंजीयन करवाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेज रखने होंगे। इनमें आधार कार्ड और बैंक पासबुक शामिल हैं। इन दस्तावेजों के साथ, किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या एमपी ऑनलाइन सेंटर पर जाकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन के दौरान किसान को आधार नंबर और बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। जैसे ही आधार नंबर दर्ज किया जाएगा, किसान के मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करने पर उनकी खेती और फसल से जुड़ी जानकारी पोर्टल पर दिखाई देगी।

ये खबर भी पढ़ें : लोहारीडीह घटना की हाेगी दण्डाधिकारी जांच

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper