छत्तीसगढ़
Trending

आईईडी विस्फाेट में  5 जवान  घायल

बीजापुर। जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र अंर्तगत चिन्नागेलूर कैम्प से सीआरपीएफ के जवान आज सुबह एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इस दौरान कैम्प से करीब 350 मीटर की दूरी पर नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी काे सीआरपीएफ के जवान बरामद कर निष्क्रिय कर रहे थे। बताया गया कि इसी दाैरान उसमें अचानक विस्फाेट हाे गया। इसमें ये जवान विस्फाेट की चपेट में आ गए। बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने इसकी पुष्टि की है।

इसमें 153वीं बटालियन के 5 जवान एसी साकेत, इंस्पेक्टर संजय, सिटी/डीएच पवन कल्याण, सिटी/जीडी लोचन मोहता और सीटी/जीडी डुले राजेन्द्र घायल हुए हैं। सभी जवानों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के उपरान्त जिला मुख्यालय लाया गया है। आईईडी विस्फाेट में घायल सभी 5 जवानों को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉटर से रायपुर भेजा जा रहा। फिलहाल सभी जवानों की स्थिति सामान्य है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका