RADA
उत्तरप्रदेश
Trending

उड्डयन मंत्रालय के लाइसेंस के बाद भी जेटविंग्स ने नहीं भरी उड़ान

कुशीनगर । कुशीनगर अन्तर-राष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जेटविंग्स एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड को मार्च माह में ही एनओसी और लाइसेंस जारी कर दिया था। बावजूद इसके विमानन कंपनी जेटविंग्स ने उड़ान सेवा शुरू नहीं की। एयरपोर्ट से पांच नवंबर 23 से उड़ान बंद है। तब स्पाइस जेट दिल्ली के लिए एकल उड़ान भरती थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : इन 5 जगहों पर करें भारत की अनूठी वास्तुकला का दीदार

ये खबर भी पढ़ें : शाकिब अल हसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लिया

बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थल कुशीनगर, ज्ञान प्राप्त स्थल बोधगया सहित कानपुर, आगरा एवं बरेली के लिए नागर विमानन मंत्रालय से लाइसेंस प्राप्त होते ही मार्च माह में कम्पनी के अधिकारियों ने दो माह में उड़ान शुरू करने की घोषणा की थी। कम्पनी को उड़ान की अनुमति आरसीएस यानी रीजनल कनेक्टविटी स्कीम के तहत मिली है। जेटविंग्स के सीएमडी संजय आदित्य सिंह ने 28 अप्रैल को कुशीनगर एयरपोर्ट का दौरा कर संसाधनों की स्थिति परखी थी। एयरपोर्ट प्रशासन के साथ बैठक में उड़ान की योजना पर भी चर्चा हुई। कम्पनी की योजना बॉम्बर्डियर क्यू 400 एयरक्राफ्ट से जून माह से उड़ान शुरू करने की थी। बावजूद इसके अभी तक उड़ान की समय सारणी जारी नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें : दांतों का पीलापन आपकी मुस्कान को छिपा रहा है? जाने घरेलु उपाय – Pratidin Rajdhani

बौद्ध सर्किट का पर्यटन सीजन शुरू

एक अक्तूबर से बौद्ध सर्किट का पर्यटन सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में लोग उम्मीद लगाए बैठे थे की कम से कम बोधगया टू कुशीनगर उड़ान सेवा तो शुरू हो ही जायेगी। कारण की बोधगया एयरपोर्ट पर नियमित रूप से बौद्ध देशों से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान आती है। यहां से यात्री बौद्ध सर्किट के कुशीनगर, लुंबनी, सारनाथ, संकिसा, श्रावस्ती के लिए जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में मासूमों पर आसमानी कहर  गाज गिरने से 6 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत

कुशीनगर के लिए उड़ान शुरू होती तो अन्य जगहों की यात्रा में पर्यटकों को सहूलियत होती। हालांकि विमानन कंपनी ने गत माह एयरपोर्ट प्रशासन से नेवीगेशनल, बोर्डिंग, चेक इन, टिकटिंग, लगेज लोडिंग अनलोडिंग, ग्राउंड स्टाफ के संबंध में मेल भेजकर जानकारी मांगी है।

ये खबर भी पढ़ें : रामलला दर्शन योजना: छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना

मौजूद हैं सभी सुविधाएं

इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक आर पी लंका ने बताया कि विमानन कंपनी ने सुविधाओं की जानकारी मांगी हैं। उन्हें बताया गया है कि यहां उड़ान के लिए सभी अपेक्षित सुविधाएं मौजूद हैं। उन्हें इस संबंध में पत्र लिख मेल भी किया गया है। वार्ता के प्रतिनिधि भेजने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें : सेबी बोर्ड मीटिंग 30 सितंबर को 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका