छत्तीसगढ़
Trending

वन मंत्री कश्यप से ओडिशा के मंत्री पात्रा ने की मुलाकात

रायपुर । वन एवं जलवायु परिवर्तन, जलसंसाधन, सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप से आज रायपुर स्थित उनके कार्यालय निवास में ओडिशा राज्य के खाद्य आपूर्तिकर्ता, उपभोक्ता कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्णा चन्द्र पात्रा ने मुलाकात की। मंत्री श्री कश्यप ने ओडिशा के मंत्री श्री पात्रा को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

मंत्री श्री कश्यप ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनहित में संचालित छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की विस्तार से उन्हें जानकारी दी। श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वन एवं पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ ही सिंचाई एवं सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत् है।

मंत्री  कृष्णा चन्द्र पात्रा ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में खेती-किसानी को समृद्ध बनाने के लिए संचालित कृषक उन्नति योजना और महिलाओं की मदद के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की प्रशंसा की। उन्होंने राज्य में जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा इससे विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय के इलाकों में हो रहे सकारात्मक बदलाव को सराहा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper