छत्तीसगढ़

विधायक राजेश मूणत एवं पार्षद गोदावरी गज्जू साहू ने झाड़ू लगाकर किया श्रमदान

महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयन्ती पर उन्हें किया नमन, सफाई मित्रों को किया सम्मानित  

 रायपुर। आज स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत ने वीर शिवाजी वार्ड नम्बर 16 की पार्षद  गोदावरी गज्जू साहू सहित वार्ड 16 में खमतराई बाजार के समीप मार्ग में झाड़ू लगाकर सफाई श्रमदान करते हुए नगरवासियों को स्वच्छ रायपुर नगर का सकारात्मक सन्देश दिया।

रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत , पार्षद  गोदावरी गज्जू साहू, नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद  गोपी साहू रायपुर शहर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष  अशोक पाण्डेय ने महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर आज उनकी जयन्ती पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वार्ड के निवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों सहित नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर  हितेंद्र यादव , कार्यपालन अभियंता  गजाराम कँवर और नगर निगम जोन नम्बर 1 के अधिकारियों , कर्मचारियों सफाई मित्रों की आमजनों सहित सफाई श्रमदान कर स्वच्छता कायम करने सहभागिता रही।

इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत ने सफाई मित्रों को सम्मनित किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper