देश-विदेश
Trending

शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, आस्था व उत्साह से श्रद्धालु कर रहे देवी दुर्गा की आराधना

नई दिल्ली । देशभर के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गए। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नौ दिनों तक लगातार चलने वाले इस त्योहार से पूर्व तमाम घरों में काफी तैयारियां की जाती हैं। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ विधि-विधान से अखंड ज्योति जलाई जाती है।

हिंदू त्योहारों में विशेष महत्व रखने वाले नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी, मां सिद्धि दात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। पहले दिन पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि रहती है। शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा और अनुष्ठान आरंभ होते हैं।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका