देश-विदेश
Trending

पाकिस्तान में बस खाई में गिरी, नौ की मौत, 50 घायल

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के पश्चिमी बाइपास के पास गुरुवार को एक बस के खाई में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे और एक महिला शामिल है।

डॉन अखबार की खबर के अनुसार, बस में सवार लोग शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। पुलिस और बचावकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त बस के मलबे से शवों और घायलों को निकाला। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. वसीम बेग ने कहा, उनके यहां नौ शव और 30 घायल यात्री लाए गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है।

मृतकों में से सात की पहचान जीनत, जांजीबार, सफिया, आलिया, बीबी आलिया, नसीबुल्लाह और हाजी नकीबुल्लाह के रूप में हुई है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper