RADA
अपराध
Trending

जमीन विवाद में चली गोली, युवक घायल

जौनपुर । बक्शा थाना क्षेत्र के मई बाजार में शनिवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। एक पक्ष से गम्भीर रूप से घायल युवक को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक डॉ. आलोक रघुवंशी ने बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। घायल परिजनों ने पैर में गोली लगने का आरोप लगाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना क्षेत्र के पूराहेमू गांव निवासी राजेश उर्फ नन्हे मिश्रा व विपक्षी विवेक मिश्रा के बीच जमीन का विवाद है। चार-पाँच दिन पहले उपजिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त जमीन की माप भी हुई थी। उसी जमीन को लेकर शनिवार की रात दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। मारपीट में अभिषेक मिश्रा (32) घायल हो गए। अभिषेक पक्ष का आरोप है कि विपक्षी ने फायरिंग की जिसमें एक गोली अभिषेक के दाहिने पैर में लगी है।

उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में गोली चलने की बात बताई जा रही है। मेडिकल पश्चात उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है। अभिषेक के शरीर में अन्य चोटें भी आई हैं। सूचना पर पहुँची पुलिस घायल को नौपेड़वा सीएचसी ले गयी, जहां से जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया है।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि मई बाजार में दो पक्षों में आपस में मारपीट हुई थी। गोली चलने की सूचना मिली है। परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका