छत्तीसगढ़
Trending

 राज्यपाल डेका दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए

रायपुर । राज्यपाल  रमेन डेका आज माना कैम्प और माना बाजार के दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए।


श्री डेका ने सर्वप्रथम माना कैम्प में महाकाली मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना की, वहां स्थापित दुर्गा पंडाल में जाकर पूजा अर्चना की तथा पुष्पाजंलि अर्पित कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उसके पश्चात् राज्यपाल श्री डेका, माना बाजार में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल गए एवं दुर्गा माता की प्रतिमा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रथम महिला  रानी डेका काकोटी एवं क्षेत्र के विधायक  मोतीलाल साहू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper