RADA
अपराध

नगद रकम 98 हजार रुपये की चोरी का आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। घर में रखे नगदी रकम 98 हजार रुपये की चोरी करने वाले आरोपी को आज शुक्रवार काे मिशन ग्राउंड के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया।आज शुक्रवार काे न्यायिक रिमांड पर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । जिले के थाना बोधघाट में प्रार्थी संतोष गुप्ता के घर से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर में रखे नगदी रकम 98 हजार रुपये की चोरी की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम के द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से अध्ययन कर पतासाजी की गई । घटना के संदेही आदम नेताम उर्फ़ राजू पिता कामलोचन उम्र 23 वर्ष निवासी नयामुण्डा जगदलपुर घटना दिनांक से फरार था। जिसे आज शुक्रवार काे मिशन ग्राउंड के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा पूछताछ में उसने अपने साथी सोनू उर्फ त्रिलोचन के साथ मिलकर अपराध करना कबूल किया । आरोपित के कब्जे से नगदी रकम 3,200 रुपये व एक नग मोबाइल जप्त कर गिरफ्तार कर आज शुक्रवार काे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । एक अन्य आरोपित सोनू उर्फ त्रिलोचन भतरा जो वर्तमान में कोतवाली के अन्य चोरी के प्रकरण में न्यायिक अभिरक्षा में है को विधिवत् कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका