RADA
टेक्नोलॉजी

मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर कहीं न हो जाए फ्रॉड

नई दिल्ली। आपके पास कभी न कभी अपनी खाली जमीन पर मोबाइल टावर लगवाने का ऑफर आया होगा। अगर नहीं आया तो हो सकता है, कुछ दिनों में आपके फोन की घंटी बजे और आपको ये ऑफर मिल जाए। जिसमें आपसे बोला जाएगा कि आप अपने घर की छत पर, खेत में या खाली जमीन पर मोबाइल टावर इंस्टॉल करवा लीजिए। ऐसा करने से आपको हर महीने किराया मिलेगा और कई दूसरे बेनिफिट भी मिलेंगे।
ऐसे में बहुत से लोग लालच में आकर उनके बताए अनुसार काम करने लगते हैं और जरूरी डॉक्युमेंट शेयर कर देते हैं। यहां तक कि कुछ लोग तो रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर पैसे भी ट्रांसफर कर देते हैं। जबकि ऐसा करने से सिर्फ खुद का ही नुकसान होता है। आजकल, लोगों से पैसे ऐंठने के लिए इस तरीके का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर आप इस फ्रॉड में फंसकर अपना नुकसान नहीं करवाना चाहते हैं तो कुछ चीजें जरूर ध्यान रखनी चाहिए।
आपको तो नहीं मिला टावर लगाने का ऑफर
बीते कुछ दिनों में मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आए हैं। इनमें अनजान नंबर से कॉल आता है और खाली जगह पर मोबाइल टावर इंस्टॉल करवाने का ऑफर दिया जाता है। कई लुभावने फायदों के बारे में बताया जाता है। जैसे-तैसे करके अगर कोई इसके लिए राजी हो जाए तो फिर यहां से ठगी का असली खेल शुरू होता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सतर्कता बरतना बहुत जरूरी
कॉल करने वाला सबसे पहले आपकी जमीन के बारे में जानकारी लेता है। इसके बाद पर्सनल डिटेल मांगी जाती है और एक बार आप जब ये चीज उनके साथ शेयर कर देते हैं तो फिर आपसे रजिस्ट्रेशन शुल्क मांगा जाता है। कहा जाता है कि एक बार आप रजिस्ट्रेशन शुल्क दे देंगे तो आपकी फाइल को आगे बढ़ा दिया जाएगा और आपकी जमीन का सर्वेक्षण कर लिया जाएगा। जबकि असल में ऐसा कुछ होता नहीं है। बल्कि ये तो सिर्फ लोगों को ठगने का एक तरीका है।

  • कभी भी टावर इंस्टॉलेशन के नाम पर आए कॉल पर भरोसा न करें।
  • अपनी जगह की डिटेल और पर्सनल जानकारी भूलकर भी शेयर न करें।
  • टावर लगवाने के नाम पर ऐसा कॉल आए तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएं।
  • किसी भी तरह की NOC पर भरोसा न करें, क्योंकि आपको यकीन दिलाने के लिए फ्रॉड करने वाले फर्जी एनओसी भी देते हैं। जबकि असल में टावर लगवाने के लिए ऐसा कुछ नहीं होता।
  • ट्राई या टेलीकॉम डिपार्टमेंट के नाम पर आ रहे कॉल को ब्लॉक करें।

क्या कहता TRAI?
मोबाइल टावर इंस्टॉल करवाने के नाम पर हो रहे फ्रॉड को लेकर ट्राई काफी सख्त है। ट्राई कहीं भी टावर लगवाने में किसी भी तरह की भूमिका नहीं निभाता और न ही उसके द्वारा ऐसे कॉल किए जाते हैं। दूसरी जरूरी चीज टावर लगवाने के लिए ट्राई किसी भी तरह का एनओसी नहीं देता है। टावर लगवाने से संबधित जो भी नियम हैं वह ट्राई ने अपनी वेबसाइट पर बताए हुए हैं।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका