अपराध
Trending

घर में साे रहे बुजुर्ग की हत्‍या, जांच में जुटी पुल‍िस

बलौदाबाजार । जिले के सिमगा थानांतर्गत ग्राम लांजा में शनिवार-रविवार की रात एक बुजुर्ग की घर में सोते वक्त हत्या कर दी गई। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शत्रुहन जोशी (65 वर्ष) अपने घर में सो रहा था, तभी अज्ञात हमलावर घर में घुसे और हमला कर लहूलुहान कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित और मृतक के घर वालों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी सूचना सिमगा थाना में भी दी गई थी। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और मामले को टाल दिया। इस बीच बुजर्ग की हत्या हो गई, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना प्रभारी सहित अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button