RADA
टेक्नोलॉजी

सैमसंग अपने फ्लैगशिप फोन को अगले साल लॉन्च करेगा

नई दिल्ली। सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को लेकर यूजर्स में क्रेज बनना शुरू हो गया है। कंपनी ने अभी इसके बारे में कुछ भी डिटेल नहीं बताई है, लेकिन फिर भी इसके डिजाइन, कैमरा और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ चुकी है। यह फोन गैलेक्सी S24 अल्ट्रा की तुलना में कई अपग्रेड फीचर्स के साथ आएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का ऐलान

डिजाइन
रिपोर्ट से पता चलता है कि S25 अल्ट्रा में थिन बॉडी, शार्प कॉर्नर और पतले बेजल के साथ पहले से बेहतर स्टीमलाइन्ड डिजाइन होगा। S24 अल्ट्रा की तरह ही इसमें टाइटेनियम फ्रेम और 120 Hz की एडजस्टेबल रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें : अमित चिमनानी के अभियान ‘आओ बनाए स्वस्थ छत्तीसगढ़’ के तहत रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित हेल्थ कैंप में कई ने कराई जांच

कैमरा

अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में 200MP प्राइमरी सेंसर और बेहतर AI प्रोसेसिंग के साथ कई नए कैमरा फीचर्स मिलेंगे। यह फीचर लो-लाइट में बेहतर परफॉर्म करेंगे। इसमें बेहतर पोर्ट्रेट और AI-पावर्ड नाइट मोड मिलेगा। फोन में 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और दो टेलीफोटो लेंस मिलेंगे। जिनमें से एक 3x ऑप्टिकल जूम और दूसरा 10x ऑप्टिकल जूम के साथ होगा। इसमें पहले से बेहतर स्टेबल जूम करने के लिए सैमसंग अपनी 100x स्पेस जूम तकनीक को बढ़ाने का भी लक्ष्य बना रहा है। हो सकता है वह इसमें भी मिले।

स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड)
गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को अमेरिका और भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। जबकि यूरोप में Exynos 2500 चिपसेट के साथ इसकी एंट्री हो सकती है। इसमें16GB तक LPDDR5X रैम और 256GB से 1TB तक के स्टोरेज विकल्प होने की बात कही गई है। इसमें 5,500mAh की बैटरी होने की उम्मीद है जो 65W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये खबर भी पढ़ें : एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट को दिल्ली में कराया लैंड

AI फीचर्स पर रहेगा फोकस
इसमें सैमसंग अपने AI फीचर्स के दायरे को भी बढ़ाएगा। कंपनी ने इस साल जनवरी में पेश हुई S24 सीरीज में तमाम AI फीचर्स की पेशकश की थी। ऐसे में अब एक साल बाद कंपनी जाहिर तौर पर इन फीचर्स को अपग्रेड करेगी और इसमें कई नए फीचर्स शामिल किए जाएंगे। दूसरी तरफ अब तो एपल ने भी आईफोन 16 सीरीज में एआई फीचर्स दे दिए हैं। ऐसे में अब एआई के मामले सैमसंग को बड़ा राइवल्स भी मिल गया है।

ये खबर भी पढ़ें : हाईवे पर गाड़ी बंद होने पर मदद कैसे लें ,  नोट करें हाईवे का हेल्पलाइन नंबर

लॉन्च डेट और एक्सपेक्टेड कीमत
गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को फरवरी 2025 में सैमसंग के सालाना अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया जाना है। यह मार्च 2025 तक भारत में उपलब्ध होगा। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 1,20,000 रुपये हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : कहीं खतरे में तो नहीं आपका जीमेल अकाउंट,ठगी करने के लिए AI की मदद ले रहे स्कैमर्स

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका