उत्तराखण्ड
Trending

बाईपास विवाद में चट्टान ढहने से हड़कंप, भविष्यवाणी सच होती दिख रही?

ज्योतिर्मठ । ज्योतिर्मठ में हेलंग-मारवाड़ी बाईपास निर्माण को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। बाईपास निर्माण के विरोधियों की भविष्यवाणी सच होती दिख रही है, क्योंकि साेमवार काे हेलंग-मारवाड़ी बाईपास पर निर्माण कार्य के दौरान एक चट्टान ढह गई है और मजदूरों को जान बचाकर भागना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें : दशहरा सत्य सनातन जीत का- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने ऐसा तरीका जो किसी ने नहीं बतया – Pratidin Rajdhani

ज्योतिर्मठ के निवासी लंबे समय से इस बाईपास निर्माण का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने धरना प्रदर्शन, जुलूस निकालने जैसे कई तरीकों से अपना विरोध दर्ज कराया है। मूल निवासी स्वाभिमान संगठन ज्योतिर्मठ के अध्यक्ष भुवन चन्द्र उनियाल ने तो यहां तक कहा था कि इस बाईपास निर्माण का परिणाम विनाशकारी होगा और यह जल्द ही क्षतिग्रस्त हो जाएगा। उनकी यह भविष्यवाणी अब सच होती दिख रही है।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है टीकाकरण- Pratidin Rajdhani

1988-89 में भी इसी तरह का प्रयास किया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध और इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद निर्माण रुक गया था। तब भी एक चट्टान ढही थी। अब बीआरओ फिर से इस परियोजना को आगे बढ़ा रहा है, लेकिन प्रकृति के साथ खिलवाड़ के परिणाम सामने आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है टीकाकरण- Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper