देश-विदेश
Trending

दिल्ली विधानसभा चुनाव : केजरीवाल के सामने होंगे डॉ. मुनीष रायजादा

नई दिल्ली। भारतीय लिबरल पार्टी (बीएलपी) अध्यक्ष डॉ. मुनीश कुमार रायजादा ने दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आआपा) संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल दिल्ली में जहां से भी मैदान में होंगे, वह वहीं से चुनाव लड़ेंगे।

डॉ. रायजादा ने बताया कि उन्होंने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र (एसी -40) में चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है, क्योंकि केजरीवाल वर्तमान में इसी क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीधी लड़ाई भ्रष्ट लोगों को सत्ता से बाहर करने के बीएलपी के संकल्प का आगाज है। उल्लेखनीय है कि डॉ. रायजादा यूएसए से लौटे हैं। वह अन्ना आंदोलन के शुरुआती स्वयंसेवकों में से एक हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली राज्य की दयनीय स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं। डॉ. रायजादा ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो सबसे पहले भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए एंटी करप्शन कमीशन का गठन करेगी। यह आयोग न केवल भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करेगा, बल्कि राजनीति में पारदर्शिता और सच्चाई की नींव को मजबूत करेगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper