छत्तीसगढ़
Trending

 आयुक्त  मिश्रा ने साफ – सफाई पर विशेष ध्यान देने और गन्दगी फैलाने पर जुर्माना करने  दिए निर्देश

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम जोन 4 क्षेत्र के तहत राजीव आवास योजना क्षेत्र, स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढ़ातालाब, निगम के नीलाभ उद्यान परिसर, कलेक्टोरेट परिसर में गार्डन क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर अपर आयुक्त  राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, जोन 4 जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव एवं अन्य सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने विभिन्न स्थानों की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। आयुक्त ने अधिकारियों को सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैँ। आयुक्त ने विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में गन्दगी एवं कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना करने के निर्देश दिए हैँ। आयुक्त ने नागरिकों के मध्य सफाई के प्रति जागरूकता लाने अभियान चलाने के निर्देश दिए हैँ। निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग एवं मुख्यालय सफाई गैंग ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित गार्डन की अभियान चलाकर सफाई करवाई एवं कचरा उठवाकर स्वच्छता कायम की।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper