छत्तीसगढ़
Trending

दीपावली पर्व के पूर्व शहर की स्ट्रीट लाईटों का हाे प्राथमिकता से सुधार : आयुक्त अबिनाश मिश्रा

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में तृतीय तल स्थित सभाकक्ष में अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय ने कार्यपालन अभियंता  शरद ध्रुव, सहायक अभियंता  संदीप शर्मा की उपस्थिति में जोनों के विद्युत विभाग के उप अभियंताओं की बैठक लेकर उन्हें दीपावली पर्व को देखते हुए राजधानी शहर रायपुर में अभियान चलाकर स्ट्रीट लाईटों को सुधारकर बन्द पड़ी स्ट्रीट लाईटों को चालू करवाने, स्ट्रीट लाईटों से सम्बंधित सभी जनशिकायतों का जोनों से गैंग उप अभियंता सहित स्थल पर भेजकर दीपावली पर्व के पूर्व त्वरित निराकरण करवाने, व्यवहारिक आवश्यकता के अनुरूप वार्डों में स्ट्रीट लाईटों के नवीन सेट सेंट्रल स्टोर से शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैँ।

ये खबर भी पढ़ें : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का ऐलान

ये खबर भी पढ़ें : अमित चिमनानी के अभियान ‘आओ बनाए स्वस्थ छत्तीसगढ़’ के तहत रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित हेल्थ कैंप में कई ने कराई जांच

बैठक में अनुबंधित फर्म ईईएसएल कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्हें स्ट्रीट लाईटों के शहर में संधारण का कार्य प्राथमिकता से अनुबंध की शर्तों के अनुसार सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैँ। अपर आयुक्त ने राजधानी शहर रायपुर निगम क्षेत्र में दीपावली पर्व के पूर्व स्ट्रीट लाईट व्यवस्था सुधारकर समुचित प्रबंधन प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए हैँ।

ये खबर भी पढ़ें : एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट को दिल्ली में कराया लैंड

ये खबर भी पढ़ें : हाईवे पर गाड़ी बंद होने पर मदद कैसे लें ,  नोट करें हाईवे का हेल्पलाइन नंबर

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper