देश-विदेश
Trending

देश की सुरक्षा में एनएसजी के योगदान पर हर देशवासी को गर्व : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने एनएसजी के स्थापना दिवस पर दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) के स्थापना दिवस पर जवानों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में एनएसजी के योगदान पर हर देशवासी को गर्व है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा है,” एनएसजी स्थापना दिवस के अवसर पर भारत राष्ट्र की सुरक्षा में उनके अटूट समर्पण, साहस और दृढ़ संकल्प के लिए सभी एनएसजी कर्मियों को सलाम करता है। हमारे राष्ट्र को खतरों से बचाने की उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। वे वीरता और व्यावसायिकता का प्रतीक हैं।”

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper