देश-विदेश
Trending

भारत-कनाडा के संबंधों की क्षति के लिए सिर्फ ट्रूडो जिम्मेदारः प्रवक्ता जायसवाल

नई दिल्ली । जांच आयोग के सामने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान पर भारत के विदेश मंत्रालय ने आज आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की। इसमें कहा गया है कि ट्रूडो के इस लापरवाह व्यवहार के कारण भारत-कनाडा संबंधों को क्षति पहुंची है। उसके लिए सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री ट्रूडो जिम्मेदार हैं।

आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है “आज हमने जो सुना है, वह इस बात की पुष्टि करता है जो हम लगातार कहते आ रहे हैं। कनाडा ने भारत और भारतीय राजनयिकों के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों के समर्थन में कोई भी सबूत पेश नहीं किया। इस लापरवाह व्यवहार के कारण भारत-कनाडा संबंधों को जो नुकसान पहुंचा है, उसकी जिम्मेदारी अकेले प्रधानमंत्री ट्रूडो की है।”

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button