उत्तराखण्ड
Trending

 खराब मौसम के कारण रातभर फंसे रहे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, हेलीकॉप्टर से पहुंचाया जा रहा देहरादून

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) । आखिरकार रातभर की जद्दोजहद के बाद देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को आज सुबह रेस्क्यू किया जा सका। बताया गया है कि उन्होंने रालम गांव में आग ताप कर रात काटी। आधी रात बाद रेस्क्यू टीम उनके पास पहुंच सकी। जिला प्रशासन अब उन्हें हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजने की व्यवस्था कर रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि सुबह 6ः30 बजे उन्हें हेलीकॉप्टर से मुनस्यारी तहसील मुख्यालय लाया गया। सभी लोग सुरक्षित हैं। अब उन्हें दूसरे हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजने की व्यवस्था की जा रही है। बताया गया है कि मुख्य चुनाव राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम होने के कारण बुधवार को रालम गांव में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। हेलीकॉप्टर में उनके साथ उत्तराखंड के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भीथे। उनका हेलीकॉप्टर मिलम की ओर जा रहा था।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका