छत्तीसगढ़
Trending

Breaking : कांग्रेस ने आकाश शर्मा को दक्षिण से उम्मीदवार बनाया

रायपुर । दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 में कांग्रेस ने प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। पिछले 48 घंटे से चर्चा के माहौल पर विराम लगाते हुए अंततः कांग्रेस ने आकाश शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी ।

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने ऐसा तरीका जो किसी ने नहीं बतया – Pratidin Rajdhani

पिछले दिनों कांग्रेस चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी, इस बैठक के बाद तीन नाम का पैनल तैयार कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली भेजा गया था इसमें पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, कन्हैया अग्रवाल के साथ आकाश शर्मा का नाम शामिल था। चर्चा की शुरुआत होते-होते दो नाम शॉर्ट लिस्ट होकर तैयार कर लिए गए थे और यह माना जा रहा था कि आकाश शर्मा ही उम्मीदवार होंगे जिस पर आज मुहर लग गई है। अब यह देखना है कि चुनाव कितना दिलचस्प होगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी से दक्षिण विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार पूर्व सांसद सुनील सोनी है जो अनुभव और वरिष्ठता में काफी आगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : अमित चिमनानी के अभियान ‘आओ बनाए स्वस्थ छत्तीसगढ़’ के तहत रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित हेल्थ कैंप में कई ने कराई जांच

वही आकाश शर्मा कांग्रेस के युवा नेता है और जमीनी नेता है जमकर कार्य करने वाले नेता हैं। पिछले दिनों कांग्रेस की पदयात्रा में भी आकाश शर्मा ने जमकर पसीना बहाया था। वहीं उसके बाद से यह निश्चित हो गया था कि चुनाव में टिकट आकाश को मिलेगी । 20 अक्टूबर को कार्यकर्ता सम्मेलन में भी यह स्पष्ट संकेत मिल चुके थे कि आकाश शर्मा ही दक्षिण के उम्मीदवार होंगे जिसमें अब मुहर लग चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है टीकाकरण- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का ऐलान

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper