
जगदलपुर । बस्तर जिला मुख्यालय के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास बने मोबाइल टावर में आग लग गई। आगजनी की जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया, लेकिन भीषण आग से बड़ी हानि हाेना बताया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : दिल दहला देने वाली परंपरा: शव की राख से बना सूप पीते हैं इस जगह के लोग

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा”के स्नेहिल सृजन – आसमां उड़ान भरो – Pratidin Rajdhani
मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह विशाल मेगा मार्ट के पास एयरटेल, जिओ और आइडिया के संयुक्त मोबाइल टावर में अचानक से आग लग गई, देखते ही देखते आग भड़क गई, इससे उठे धुंए को देखकर आस-पास के लोगों ने मामले की जानकारी नगर सेना के सेनानी एस. मार्बल को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया, जहां एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई, फिलहाल आग को बुझा दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें : टेलिकॉम कंपनी जियो ने ग्राहकों केलिए एक जबरदस्त प्लान – Pratidin Rajdhani

