उत्तरप्रदेश
Trending

अखिलेश यादव दीपावली के बाद शुरू करेंगे चुनावी प्रचार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों में नौ निर्वाचन क्षेत्रों में 13 नवम्बर को चुनाव होना है। जिन सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीतने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। चुनावी प्रचार में पार्टी के नेता दिन-रात लगे हुए हैं। चुनावी प्रचार में दीपावली के बाद और तेजी आएगी और खुद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी जनसभाएं व रोड शो करेंगे।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने शनिवार को बताया कि उप्र की नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रचार करेंगे। इस चुनावी प्रचार की शुरूआत दीपावली पर्व की खुशियां मनाने के बाद शुरू हो जाएगी। वह सभी नौ सीटों पर जनसभाएं और रोड शो के माध्यम से जनता से पार्टी उम्मीदवार के लिए समर्थन मांगेंगे। चुनावी प्रचार अभियान शुरूआत करहल विधानसभा सीट से जनसभा कर अखिलेश यादव करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एक दिन में एक विधानसभा में जनसभा और रोड शो एक साथ किया जाएगा। वहीं चुनाव प्रचार में शिवपाल यादव, सांसद डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद भी चुनावी सभाएं करेंगे।

मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि चुनावी जनसभाओं व रोड शो के लिए जिला और महानगर संगठनों को स्थलों के साथ कार्यक्रमों की अनुमति लेने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उपचुनाव प्रचार में पार्टी के बड़े व वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जुटने के निर्देश दे दिए गए हैं। लखनऊ में उपचुनाव की तैयारियों को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से जिन सीटों पर मतदान होना है उन निर्वाचन क्षेत्रों की चुनाव गतिविधियों पर नजर रखते हुए समस्या आने पर चुनाव आयोग से शिकायत कर दूर कराने के लिए एक टीम 24 घंटे मौजूद रहेगी।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका