उत्तरप्रदेश
Trending

नमामि गंगे ने की अपील, दीपावली पर्व पर गंगा में न बहाएं घर की बची हुई पूजन सामग्री

अस्सी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक

वाराणसी । दीपावली पर्व के पूर्व और बाद में प्राय: लोग प्रतिमाओं और पूजन सामग्रियों को गंगा में विसर्जित कर देते हैं। इसको लेकर रविवार को अस्सी घाट पर नमामि गंगे के सदस्यों ने जागरूकता अभियान चलाया।

गंगा और उसकी सहायक नदियों में घर की बची हुई बासी पूजन सामग्री और गंदगी को विसर्जित नहीं करने का संदेश देकर नमामि गंगे ने गंगा तट पर स्वच्छता अभियान में भागीदारी की। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्मल गंगा अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए आमजन के जागरूक होने पर बल दिया। स्वच्छता की अपील के दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली हर सामग्री का अपना महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन पूजन सामग्री के इस्तेमाल से घर में सुख-समृद्धि लाई जा सकती है। इन सामग्रियों को नदियों में बहाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों और सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है। यह खुद की भी जिम्मेदारी है। हम अपनी सोच बदलें, स्वच्छता हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper