खेल

प्रिया मिश्रा ने भारत की नेशनल टीम में मारी धांसू एंट्री

नई दिल्ली। प्रिया मिश्रा ने भारत के लिए आज यानी 27 अक्टूबर 2024 को वनडे डेब्यू न्यूजीलैंड के खिलाफ किया। भारतीय महिला टीम और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की वापसी हुई, जबकि प्रिया मिश्रा को डेब्यू कैप सौंपी गई। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कौन हैं प्रिया मिश्रा?

दरअसल, भारतीय महिला टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की तरफ से डेब्यू करने वाली प्रिया मिश्रा की काफी चर्चा हो रही है। 20 साल की उम्र में वनडे डेब्यू करने वाली प्रिया मिश्रा बाएं हाथ की लेग स्पिनर गेंदबाज हैं। प्रिया मिश्रा ने अपना ज्यादातर समय दिल्ली के करोल बाग में बिताया है, लेकिन वह यूपी के प्रयागराज के पास मेजा तहसील के मदरा मुकुंदपुर के रहने वाली है। प्रिया का क्रिकेटर बनने का सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने अपने पड़ोस के लड़कों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह महिला क्रिकेट भी अस्तित्व में है। 15 साल की उम्र में उन्हें एक शिक्षक ने उन्हें उनकी क्षमता को पहचानने में मदद की।
उनकी मेहनत की बदौलत उन्होंने दिल्ली की अंडर-19 टीम और बाद में दिल्ली अंडर-23 टीम में जगह बनाई। उन्होंने शुरुआत में एक मध्यम गति गेंदबाज के रूप में शुरुआत की लेकिन उन्हें स्पिन में स्विच करने की सलाह दी गई, एक फैसला जो गेम-चेंजर साबित हुआ।
उन्हें 2023-24 महिला सीनियर वनडे ट्रॉफी के दौरान 23 विकेट के साथ अग्रणी विकेट लेने वाली गेंदबाज बनकर उभरीं। इस शानदार प्रदर्शन ने हर किसी का ध्यान खींचा और फिर उन्हें 2024 महिला प्रीमियर लीग से पहले चुना गया। हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। बता दें कि प्रिया मिश्रा के पिता संदीप मिश्रा मेट्रो रेलवे में इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्यरत हैं।

प्रिया मिश्रा ने डेब्यू मैच में लिया विकेट
20 साल की प्रिया मिश्रा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान 32वें ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रूक हैलीडे को अपना शिकार बनाया। ब्रूक का कैच राधा यादव ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए लपका। प्रिया ने 32वें ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप की लाइन में डाली, जिसपर हैलीडे ने असंभव कैच पकड़ लिया। उनके कैच का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये प्रिया मिश्रा के इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला विकेट रहा।
IND-W Vs NZ-W 2nd ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत- स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा।
न्यूजीलैंड- सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, लॉरेन डाउन, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज, जेस केर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, फ्रैन जोनास।

Back to top button
📰 E-Paper