RADA
मध्यप्रदेश
Trending

मध्य प्रदेश में बनेगा देश का दूसरा महिला उद्यमिता मंच

भोपाल। शहरीकरण एवं औद्योगिक विकास, डाटा एवं सांख्यिकी के क्षेत्र में भारत सरकार के कार्यक्रमों के साथ मध्य प्रदेश द्वारा किए जा रहे प्रयासों के संबंध में मंगलवार को नीति आयोग की प्रिंसिपल इकोनामिक एडवाइजर ऐना रॉय के साथ मध्य प्रदेश के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नीति आयोग की प्रिंसिपल इकोनॉमिनक एडवाइजर ऐना रॉय ने की। ऐना रॉय ने मुख्य सचिव अनुराग जैन से भी भेंट की और प्रदेश में एनडीएपी एवं डब्ल्यूईपी के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण चर्चा की

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला ने प्रदेश में किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में बताया किया गया कि देश में तेलंगाना के बाद मध्य प्रदेश में महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी अध्याय) की स्थापना की जाएगी। यह देश का दूसरा महिला उद्यमिता मंच होगा। बैठक में तय किया गया कि एनडीएपी की तर्ज पर राज्य डाटा और एनालिटिक्स पोर्टल के विकास को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में नीति आयोग की ग्रोथ हब की पहल पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मध्य प्रदेश राज्य नीति आयोग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषि गर्ग भी मौजूद थे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका