मध्यप्रदेश
Trending

प्रधानमंत्री मोदी का जीवन है मानवता का संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन मानवता का संदेश है। उन्होंने अपना घर न होते हुए भी देश के चार करोड़ से अधिक परिवारों के लिए घर बनाए। स्वयं के सुख का त्याग कर देशवासियों के लिए खुशियां बांटी। सबका साथ, सबका विकास, सबका-विश्वास और सबका प्रयास को सार्थक करके दिखाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार की रात भोपाल के गांधी नगर स्थित सीएम राईज स्कूल परिसर में आयोजित दीप पर्व कार्यक्रम में सफाई मित्रों और बच्चों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी समानता, निस्वार्थ सेवाभाव और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे है। हमें भी उनके जीवन का अनुसरण कर दीपावली का पर्व मनाना चाहिए। इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा, राहुल कोठारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

एक-दूसरे को हाथों से मिठाई खिलाकर मनाए दीपावली का पर्व

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष दीपावली एक-दूसरे को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर मनाए। इससे प्रेम और समानता का भाव आता है। मिल बांटकर खाने में ही असली खुशी मिलती है। यही हमारे संस्कार है। हमारे सभी त्यौहार खुशियों और आनंद का त्यौहार है। दीपावली का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ समानता का पर्व भी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्कूल के विद्यार्थियों के उत्साह और प्यार को देखकर मंच से उतरे एवं उनके बीच जाकर खुशियां बांटी और आतिशबाजी देखी। उन्होंने अपने हाथों से विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई। उन्हें दुलार किया और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सभी को मिठाई, उपहार और ग्रीन पटाखे प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों बीच दीपावली की खुशियां बांटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सफाई कर्मियों और कामगारों के हौसला बढ़ाने गांधी नगर के बाजू में वार्ड नंबर एक के विकास नगर भी पहुंचे। उन्हंने भगवान बुद्ध और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नमन किया। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी हमारे समाज के महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने उनकी हौसला अफजाई कर दीवाली की खुशियां बांटी। मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों और उनके बच्चों को उपहार, मिठाई और पटाखे वितरित किये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने निवास में बनाई रंगोली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिन भर की व्यस्तता के बाद दीपावली के पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में रंगोली बनाई। कलाकार महक साहू को रंगोली बनाते हुए देखकर मुख्यमंत्री प्रसन्न और उत्साहित हुए। उन्होंने स्वयं जमीन पर बैठकर पारंपरिक कला पर हाथ आजमाए और रंगोली बनाई। उन्होंने कलाकार महक से कुशलक्षेम पूछी और रंगोली बनाने की कला की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को महक ने बताया कि उनके पिता उमेद साहू बाजार में मसाले की दुकान लगाते हैं। महक ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ परिवार का हाथ बटाने के लिए रंगोली बनाती है। मुख्यमंत्री ने महक के प्रयासों की तारीफ करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शुभकामना दी।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका