उत्तराखण्ड
Trending

दीपावली पर पशुओं के साथ होने वाली क्रूरता पर कड़ी नज़र रखी जाए  : दीपक रावत

हल्द्वानी । मुख्यमंत्री के आयुक्त/सचिव दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि दीपावली पर पशुओं के साथ होने वाली क्रूरता पर कड़ी नज़र रखी जाए। उन्होंने बताया कि अक्सर कुत्तों या गधों की पूंछ पर पटाखे बांधने जैसी क्रूरता देखने को मिलती है, जिससे पशुओं को गंभीर चोट लग सकती है, यहां तक कि जान भी जा सकती है।

रावत ने कहा कि आतिशबाजी से होने वाला प्रदूषण भी चिंता का विषय है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि दीपावली के दौरान पशुओं को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे। यदि कोई व्यक्ति पशुओं के साथ क्रूरता करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper