लाइफ स्टाइल
Trending

नाभी पर Castor Oil लगाने के फायदे

नई दिल्ली। प्राचीन काल से नाभी में तेल लगाने की प्रक्रिया चली आ रही है। नाभी को शरीर के ऊर्जा केंद्रों में से एक माना जाता है। नाभी में तेल लगाना ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करने में मदद कर सकता है। कई लोग मानते हैं कि नाभी में तेल लगाने से पाचन तंत्र को संतुलित करने में मदद मिलती है, जिससे गैस, सूजन, और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। इसके साथ ही स्किन भी चमकदार बनी रहती है।
कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल नाभी में लगाने के भी कई फायदे होते हैं। नाभी शरीर का सेंट्रल प्वाइंट माना जाता है। यहां वेन्स के माध्यम से ये कई सारे अंगों से जुड़ता है। इसलिए नाभी में तेल लगाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। तो आइए जानते हैं कैस्टर ऑयल नाभी में लगाने के क्या फायदे होते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नाभी पर कैस्टर ऑयल लगाने के फायदे

  • पाचन में सहायक होता है- कैस्टर ऑयल जिसे हम अरंडी का तेल कहते हैं। इसका उपयोग लैक्सेटिव के रूप में किया जाता है, जिससे कब्ज को दूर करने में मदद मिलती है। इसे नाभी में लगाने से ये पेट में जाकर पाचन अंगों को उत्तेजित करता है जिससे कब्ज में राहत मिलती है।
  • त्वचा के लिए लाभदायक- नाभी में कैस्टर ऑयल लगाना स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। नाभी में तेल लगाने से यह सूखी त्वचा को हाइड्रेट करता है और इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे त्वचा संबंधी समस्याओं को कम किया जा सकता है। इससे पिपंल्स, रैशेज, जलन आदि की समस्या भी कम होती है।
  • अर्थराइटिस में राहत- अर्थराइटिस एक ऐसी समस्या है जिसमें जोड़ों में दर्द और ऐंठन रहती है। इससे चलने में भी परेशानी आती है। कैस्टर ऑयल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं इसे नाभी में लगाने से दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ इससे मसाज करने से भी दर्द कम किया जा सकता है।
  • बालों के लिए फायदेमंद- नाभी में कैस्टर ऑयल लगाने से बालों को भी फायदा मिलता है। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। इसके साथ ही बाल जड़ से मजबूत होते हैं। इसके अलावा बालों की समस्या जैसे डैंड्रफ आदि को कम करने में भी मदद मिलती है।
  • पीरियड में सहायक- कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में काफी दर्द होता है। अपने सूजनरोधी गुणों के कारण कैस्टर ऑयल दर्द को कम करने में मदद करता है। नाभी में कैस्टर ऑयल लगाने से दर्द और ऐंठन से राहत मिलती है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका