छत्तीसगढ़
Trending

 राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 के अंतर्गत आज मंगलवार को राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका के दीप प्रज्ज्वलन से होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े एवं टंकराम वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इन्द्र कुमार साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ 4 नवम्बर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। 6 नवम्बर को राज्य अलंकरण समारोह एवं राज्योत्सव का समापन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में होगा। राज्योत्सव स्थल पर सभी शासकीय विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया है। यहां सार्वजनिक उपक्रम एवं वाणिज्यिक संस्थानों द्वारा भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन सह विक्रय के स्टॉल लगाए गए हैं। राज्योत्सव में शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट, शासकीय विभागों की प्रदर्शनी एवं मीना बाजार को देखने हजारों की संख्या में लोग अपने परिजनों के साथ पहुंच रहे हैं। राज्योत्सव स्थल की साज-सज्जा बेहद आकर्षक है, जो आने वाले लुभा रही है।

आज अपार्श्व गायिका नीति मोहन की प्रस्तुति

राज्योत्सव में आज मंगलवार की संध्या 5 बजे से पुरानिक साहू द्वारा सांस्कृतिक लहर गंगा, सुरेन्द्र साहू, भोला यादव एवं साथियों द्वारा बैंजों, शहनाई एवं बांसुरी के माध्यम से लोक धुन की प्रस्तुति दी जाएगी। संध्या 6 बजे से मोहन नायडू एवं साथियों द्वारा द मून लाईट रागा की प्रस्तुति के बाद राजेश अवस्थी का गायन, आरू साहू द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक गीतों की प्रस्तुति एवं रात्रि 8.30 बजे से सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका नीति मोहन की प्रस्तुति होगी।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका