देश-विदेश
Trending

सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी 

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए ‘वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) ‘ योजना लागू करना देश की अपने नायकों के प्रति कृतज्ञता की पुष्टि करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस योजना की शुरुआत के 10 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि ओआरओपी सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए उनकी सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें : भारत की इन जगहों के नाम सुनपर पीट लेंगे माथा – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : वजन कंट्रोल करने में मदद करेगा जीरा , बस इस तरह करें डाइट में शामिल

सनद रहे कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सत्ता में आने पर ‘वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी)’ योजना को लागू करने का वादा किया था।

ये खबर भी पढ़ें : संयुक्त राज्य अमेरिका में आ गई फैसले की घड़ी, हैरिस और ट्रंप का इम्तिहान

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने इस योजना को प्राथमिकता के साथ लागू किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, ”आज ही के दिन वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना को लागू किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ

यह हमारे जांबाज सैनिकों और पूर्व सेवाकर्मियों के साहस और बलिदान के लिए एक श्रद्धांजलि थी, जिन्होंने हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। ओआरओपी को लागू करने का निर्णय लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा कर नायकों के प्रति देश की कृतज्ञता की पुष्टि करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।”

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों को जरूर सिखाएं ये 10 जरूरी बातें

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper